Friday 18 March 2022

कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार

 


कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार एक सच है।

खालिस्तान आंदोलन के दौरान पंजाब में हिंदुओं का कत्ल भी एक सच है।
परंतु जिन आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार किया क्या उन्होंने कश्मीरी मुसलमानों को बख़्शा। तब से अब तक लगभग बत्तीस वर्ष हो चुके हैं जिसमें15 वर्ष कांग्रेस सरकार और 17 वर्ष BJP और उनके समर्थक दलों की सरकार रही है। इन 32 वर्षों में कश्मीरी पंडितों की 25 गुना संख्या में कश्मीरी मुसलमान आतंकवाद का शिकार हुए हैं।
ऐसे ही खालिस्तान के आतंकवाद में अगर हिंदुओं की हत्या हुई तो सिख भी मारे गए।
जब आप केवल हिंदुओं की हत्या दिखाते हैं तो आधा सच दिखाते हैं। आप न सिर्फ़ देश के साथ ग़द्दारी करते हैं बल्कि मानवता के साथ भी ग़द्दारी करते हैं।
ISIS, तालिबान और अन्य मुस्लिम आतंकवादी संगठनों ने कुरान की बातों को तोड़ मरोड़कर इस्लाम को ग़लत ढंग से पेश किया औरमुसलमान युवकों का ब्रेनवाश किया।
इन संगठनों से जुड़े मुसलमान युवकों ने पिछले 4 दशकों में हजारो मस्जिदों का विध्वंस किया और 2 करोड़ से ज़्यादा मुसलमानों की हत्या की।
भारत में संघ परिवार के संरक्षण में कुछ हिंदू अतिवादी संगठन पिछले कई दशकों से वेदों , उपनिषदों और साधु- संतों के उपदेशों को तोड़ मरोड़ कर दिग्भ्रमित हिंदू नवयुवकों में जो विष बो रहे हैं वह हिंदुओं के विनाश का कारण बनेगा।
वे हिन्दू करेंगे और मुसलमान करेंगे
किसानों नौजवानों को बदनाम करेंगे।
वे देश बेच देंगे सियासत की आड़ में
भारत महान को वो फिर गुलाम करेंगे।
वो छीन लेंगे हमसे जल जंगल और ज़मीन
तुम सिर उठाओगे तो कत्लेआम करेंगे।
ग़द्दारों के राम बसते हैं नाथूराम में
वो गांधी और नेहरू को बदनाम करेंगे।
वे रावण के वंशज हैं और झूठ के हामी
वे छल-कपट से सत्य को बदनाम करेंगे।
नमन

No comments:

Post a Comment