Sunday 17 February 2019

कंधे से आसरों के उतर जाना चाहिए


कंधे से आसरों के उतर जाना चाहिए
यूँ जी सके न आप तो मर जाना चाहिए. 

अगर वक़्त आ पड़े तो अपने देश के लिए
दरिया में आग के भी उतर जाना चाहिए. 

बहनों की लाज यदि न बचा पाएं रहनुमा
उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए.

इतना बुलंदियों का सफर ठीक नहीं है
मौकों पर ज़मीन पर भी उतर आना चाहिए.

मशहूर होकर अपनों से वह दूर हो गया
इंसान है तो उसको सुधर जाना चाहिए. 
                                                 'नमन'

No comments:

Post a Comment