Thursday 20 March 2014

मंहगाई


हम आईने हैं दिखाएंगे दाग चेहरों के
जिसे खराब लगे सामने से हट जाए। 


BJP नेता NDA(1998-2004) के शासन मे मंहगाई रोकने का दावा करते हैं। आइए देखते हैं की BJP ने NDA के लगभग 6 साल के शासन मे पेट्रोल, डीजेल, केरोसिन और गैस का कितना प्रतिशत भाव औसतन हर साल बढ़ाया। और कांग्रेस(UPA) ने अपने 10 साल(2004-2014) के कार्यकाल मे औसतन कितना प्रतिशत भाव हर साल बढ़ाया।
* पूरे आंकड़े देख कर हम पाएंगे की जहां BJP के NDA शासन मे रसोई गैस के दामों मे प्रतिवर्ष 15.44% की वृद्धि हुयी थी, वहीं कांग्रेस के UPA शासन मे दाम प्रतिवर्ष केवल 7.37% के रेट से बढ़े।
* आंकड़े देख कर हम पाएंगे की जहां BJP के NDA शासन मे केरोसिन के दामों मे प्रतिवर्ष 42.92% की वृद्धि हुयी थी, वहीं कांग्रेस के UPA शासन मे दाम प्रतिवर्ष केवल 6.42% ही बढ़े।
* आंकड़े देख कर हम पाएंगे की जहां BJP के NDA शासन मे डीजेल के दामों मे प्रतिवर्ष 21.73% की वृद्धि हुयी थी, वहीं कांग्रेस के UPA शासन मे दाम प्रतिवर्ष केवल 13.90% ही बढ़े।
* आंकड़े देख कर हम पाएंगे की जहां BJP के NDA शासन मे पेट्रोल के दामों मे प्रतिवर्ष सिर्फ 8.19% की वृद्धि हुयी थी, वहीं कांग्रेस के UPA शासन मे दाम प्रतिवर्ष 10.44% के रेट से बढ़े।
****उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है की जहां अपने शासन कांग्रेस ने किसानो, मजदूरों और गृहिणियों का ध्यान रखा है वहीं बीजेपी ने सिर्फ समाज के सम्पन्न वर्ग को रियायत दी है।
(सब detail आगे मौजूद है)
 *******
BJP का NDA शासन ---
पेट्रोल(1998मे)- रु 23.94 प्रति लीटर(दिल्ली)
पेट्रोल(2004मे)- रु 35.71 प्रति लीटर।
6 वर्षों मे कुल 49.16% भाव बढ़ा यानि औसतन 8.19 % प्रति वर्ष।  
कॉंग्रेस का UPA शासन –-
पेट्रोल(2004)- रु 35.71 प्रति लीटर
पेट्रोल(2014)- रु 73.00 प्रति लीटर(दिल्ली)
10 वर्षों मे कुल 104.42% भाव बढ़ा यानि औसतन 10.44% प्रति वर्ष।  
-----------------------------------------------
BJP का NDA शासन ---
डीजेल(1998मे)- रु 9.87 प्रति लीटर(दिल्ली)
डीजेल(2004मे)- रु 22.74 प्रति लीटर।
6 वर्षों मे कुल 130.40% भाव बढ़ा यानि औसतन 21.73% प्रति वर्ष।  
कॉंग्रेस का UPA शासन –-
डीजेल(2004)- रु 22.74 प्रति लीटर
डीजेल(2014)- रु 54.36 प्रति लीटर(दिल्ली)
10 वर्षों मे कुल 139.05% भाव बढ़ा यानि औसतन 13.90% प्रति वर्ष।  
----------------------------------------------------------------
BJP का NDA शासन ---
केरोसिन(1998मे)- रु 2.52 प्रति लीटर
केरोसिन(2004मे)- रु 9.01 प्रति लीटर।
6 वर्षों मे कुल 257.53% भाव बढ़ा यानि औसतन 42.92% प्रति वर्ष।  
कॉंग्रेस का UPA शासन –-
केरोसिन(2004)- रु 9.01 प्रति लीटर
केरोसिन(2014)- रु 14.79 प्रति लीटर(दिल्ली)
10 वर्षों मे कुल 64.15% भाव बढ़ा यानि औसतन 6.42% प्रति वर्ष।  
--------------------------------------------------
BJP का NDA शासन ---
रसोई गैस (1998मे)- रु 136 प्रति सिलिन्डर।
रसोई गैस (2004मे)- रु 262 प्रति सिलिन्डर।
6 वर्षों मे कुल 92.64% भाव बढ़ा यानि औसतन 15.44% प्रति वर्ष।  
कॉंग्रेस का UPA शासन –-
रसोई गैस (2004)- रु 262 प्रति सिलिन्डर।  
रसोई गैस (2014)- रु 455 प्रति सिलिन्डर।  
10 वर्षों मे कुल 73.66% भाव बढ़ा यानि औसतन 7.37% प्रति वर्ष।  
(क्रमशः)  --- 'नमन'  

No comments:

Post a Comment