Sunday 15 September 2013

नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीयत....


नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीयत....

BJP कार्यकर्ताओं के लिए प्रातः वंदनीय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदीजी की बीजेपी सरकार द्वारा प्रस्तावित लोकायुक्त बिल मोदी द्वारा, मोदी के लिए प्रस्तावित वह बिल है जो मोदी की नीयत दर्शाता है। यह बिल लागू हुआ तो लोकायुक्त की नियुक्ति मुख्यमंत्री करेंगे, बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के लोकायुक्त उच्च पदस्थ अधिकारियों और मंत्रियों की जांच नहीं कर सकता, यदि जांच हुयी तो उसकी रिपोर्ट लोकायुक्त पहले मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगा और फिर उनसे अनुमति मिलने पर ही आगे कार्यवाही करेगा। यानि लोकायुक्त अधिकार विहीन और मुख्यमंत्री का चमचा होगा।
प्रश्न? 1- क्या बीजेपी के सर्वश्री आडवाणीजी, सुषमा स्वराजजी , अरुण जेटलीजी, मुरलीमनोहर जोशीजी, जसवंत सिंह जी, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा जी जैसे प्रबुद्ध नेता केंद्र मे गुजरात जैसा ही लोकपाल बिल राज्य सभा मे पारित कराना चाहते है।
प्रश्न? 2- क्या अन्ना हज़ारेजी, किरण बेदीजी, बाबा रामदेवजी, प्रशांत भूषण एवं उनके पिता शांति भूषण जी, केजरीवालजी और उनके स्नेही –स्वजन मोदी जी के लोकायुक्त के माडल से संतुष्ट हैं और यही माडल पूरे देश मे लागू करवाना चाहेंगे?
प्रश्न? 3- यदि पूरी तथाकथित सिविल सोसायटी RSS प्रचारकों के लिए प्रातः वंदनीय मोदीजी  के गुजरात लोकायुक्त बिल से सहमत नहीं है तो पूरे देश मे न सही अहमदाबाद या गांधी नगर मे तो एकाध भूख हड़ताल या प्रदर्शन करते। क्या सिविल सोसायटी को सिर्फ कांग्रेस के अवगुण दिखाई देते हैं ?
प्रश्न? 4- मोदीजी BJP के अघोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। क्या BJP अपने लोकसभा चुनाव के वचननामे मे गुजरात का यही लोकपाल और लोकयुक्त माडल पूरे देश मे लागू करने का वचन देगी?
या फिर हाथी के दाँत खाने के और हैं, दिखाने के और
प्रश्न? 5- मोदी जी द्वारा पिछले 12 वर्ष मे गुजरात मे किए गए विकास की समीक्षाआउट लुक पत्रिका के मई 2013 के अंक मे छपी है। क्या मोदी जी देश का भी ऐसा ही विकास चाहते है?

मोदी और गुजरात मे उनके 12 साल के शासन का सच....
·       गुजरात मे 25,000रु मे बिक रही हैं औरते
·       गुजरात पर 1,58,770 करोड़ का कर्ज़
·       गुजरात के 15 लाख घरों मे बिजली नहीं
·       भूख सूचकांक मे गुजरात 13 वे नंबर पर
·       गुजरात मे 70% आदिवासी औरतें कुपोषित
·       गुजरात मे 40% आदिवासी बच्चे कुपोषित
                                                 नमन

क्या करेगा प्यार वो भगवान से, क्या करेगा प्यार वो रहमान से
कोख मे इंसान की पैदा हुआ , कर सका न प्यार जो इंसान से। 

No comments:

Post a Comment