Sunday 28 July 2013

UPA सरकार श्रीमती सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जी .....

• पिछले दशक मे जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा था UPA की नेता सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों ने भारत की विकास दर AVERAGE 8.287% बनाए रखी, जो पूरे विश्व मे चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक विकास दर है।

• जी-20 देशों राष्ट्राध्यक्षों की बैठक मे अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने श्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंशा करते हुये उन्हे विश्व के सर्वश्रेष्ठ 3 राष्ट्राध्यक्षों मे 1 बताया है।

• बीजेपी के शासन छोड़ते समय(सन 2004) हिंदुस्तान की प्रति व्यक्ति आय मात्र रु 28,871 थी जो अब 2012 के अंत मे 80,000 रु से अधिक हो गयी है।(प्रति व्यक्ति आय 8साल मे लगभग 3 गुना बढ़ी)

• देश की कुल आय (GDP) जो बीजेपी शासन मे सन 2004 मे मात्र 617.6 बिलियन डालर थी, सन 2012 मे 1872.90 बिलियन डालर हो गई है। (देश की GDP 8 साल मे 3 गुना बढ़ी )

• बीजेपी शासन के 6 सालों मे देश की अर्थव्यवस्था की सरासरी वृद्धि दर 5.516 % रही । जब की कांग्रेस शासन (2004-2012) के 8 सालों मे यह 8.287 % रही है।

• UPA सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के फलस्वरूप आज हिंदुस्तान के 93% गाँव और कस्बों तक बिजली पहुँच गयी है।

• यूपीए शासन मे भारत के गावों मे NDA शासन की तुलना मे 25गुना अधिक संख्या मे टेलीफोन....

• सन 2005 से 2011तक 7वर्षों मे आर्थिक सुधारों की वजह से लगभग 14 करोड़ भारतीय गरीबी की रेखा के ऊपर उठे हैं।

• MGNREGA योजना की वजह से ग्रामीण भारत मे प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है, मजदूरों को बेहतर महदूरी मिल रही है और गावों की आर्थिक स्थिति मे सुधार हुआ है।

• यूपीए सरकार ने पिछले 3 वर्षों मे 75000 नए विद्यालय खोले हैं और 10लाख नए अध्यापको की नियुक्तियाँ की गयी हैं।

• जहां NDA शासन(2004 तक) मे देश मे 17 केन्द्रीय विश्वविद्यालय थे, UPA शासन मे सन 2012 तक देश के केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 44 हो गयी है।

• जहां NDA शासन(2004 तक) मे देश मे 7 IIT थे, UPA शासन मे सन 2012 तक देश मे कुल 16 IIT खुल चुके हैं।

• जहां NDA शासन(2004 तक) मे देश मे कुल 6 IIM थे, UPA शासन मे सन 2012 तक देश मे कुल 13 IIM खुल चुके हैं।


जिये तो सदा इसी के लिए, यही अभिमान रहे यह हर्ष
निछावर कर दे हम सर्वश्व, हमारा प्यारा भारतवर्ष । 

No comments:

Post a Comment