Sunday 28 July 2013

कांग्रेस और वंशवाद .....


कांग्रेस और वंशवाद .....


जो लोग कांग्रेस मे वंश-वाद की बात करते है वे ये भूल जाते हैं की कांग्रेस की स्थापना से आज तक 65 से अधिक लोग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुये हैं। इनमे से कई लोग कई कई बार अध्यक्ष चुने गए। स्वतन्त्रता के बाद आज तक कांग्रेस मे 16 राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। स्वतन्त्रता के बाद चुने गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निम्न हैं.... 

1- सर्वश्री जे॰बी॰ कृपलानी 
2-   "     पट्टाभि सीतारमैयया 
3-   "     पुरुषोत्तमदास टंडन 
4-    "    जवाहरलाल नेहरू 
5-    "    यू॰ एन॰ ढेबर 
6- श्रीमती इन्दिरा गांधी 
7-  सर्वश्री नीलम संजीव रेड्डी 
8-     "    के॰ कामराज 
9-      "   एस॰ निजलिंगप्पा 
10-    "   जगजीवन राम 
11-    "   शंकरदयाल शर्मा 
12-    "   देवकान्त बरुआ 
13-    "   राजीव गांधी 
14-    "   पी॰वी॰ नरसिम्हाराव 
15-    "  सीताराम केसरी 
16- श्रीमती  सोनिया गांधी...

इनमे सिर्फ 4 गांधी-नेहरू घराने के हैं। इस घराने ने देश के लिए जो शहादतें दी हैं उसका कोई सानी नहीं।

देश क़ी खातिर कोई आजकल जान देता नहीं
अब शहीदों का कोई नाम तलक लेता नहीं|
रोशनी सबको चाहिए मगर जलेगा कौन
मेरे सवालों का कोई जवाब देता नहीं|| ‘नमन’

No comments:

Post a Comment