Friday 12 July 2013

सच बोले तो

   --  सच बोले तो --

सच बोले तो लात मिलेगी, 
झूठों को सौगात मिलेगी। 
जो भी हैं निर्दोष उन्हे,
गोली या हवालात मिलेगी।। 


देश जलाओ सत्ता पाओ,
इसको लूटो उसे सताओ।
सेवा अगर गरीबों की की,
गाली की बरसात मिलेगी।। 


हत्यारे महिमा मंडित है,
गुंडे समाज मे पूजित हैं।
इनका अगर विरोध किया,
जग से ही निजात मिलेगी।। 


धन के लोभी संत बने हैं,
धन से महा महंत बने हैं।
गुरु द्रोही गुरु बन बैठे हैं,
दिन ढूंढोगे रात मिलेगी।।

                               ‘नमन’

No comments:

Post a Comment