Saturday 13 April 2013

नयी संभावनाएं


======नयी संभावनाएं ======

कृपया 
मेरी रचनाओं में 
मात्राएँ नहीं कथ्य ढूढिये 
व्याकरण नहीं भावनाएं ढूढिये 
शिल्प नहीं संवेदनाएं ढूढिये 
और हो सके तो 
नयी संभावनाएं ढूढिये .....

ढूंढ़ सकते हैं तो ढूढिये 
प्यार की नमीं 
आत्मा का संगीत 
ह्रदय का स्पंदन ...

ढूढिये 
सरलता 
सहजता 
आत्मीयता ..... 

और अधिक ढूँढना चाहें 
तो ढूढिये 
अपने आपको ....
                           'नमन'

No comments:

Post a Comment