Sunday 16 December 2012

बहाना

           
बहाना


जीत कर हार जाना नहीं ठीक है 
गम पे आंसू बहाना नहीं ठीक है।

बे-वजह रूठ जाना नहीं ठीक है 
यार को यूँ सताना नहीं ठीक है।

दूसरों के लिए ये मेरे दोस्तों
अपनों को यूँ रुलाना नहीं ठीक है।

गैरों के साथ यूँ ऐ मेरे हमसफ़र
हँसना या मुस्कराना नहीं ठीक है।

यूँ रकीबों से मिलने की खातिर 'नमन'
करना झूठा बहाना नहीं ठीक है।

No comments:

Post a Comment