Wednesday 6 June 2012

हमदम


                  हमदम 

उनके सारे गम मेरे गम हो गये 
मिलके उनसे बावरे हम हो गये|

क्या मिले नयना से नयना सांवरे
बिन कहे वो मेरे हम दम हो गये|

क्या हुआ- कैसे हुआ किसको पता
आदमी थे दास्ताँ हम हो गये|

मेरे सब बचपन के चाचा -चाचियाँ
ऊम्र के इस मोड़ पर कम हो गये|

अब मेरे ख्वाबों में वो आते नहीं
बे-वफ़ा वो या क़ी फिर हम हो गये|

'नमन' उनसे रु-बरु क्या हो गये  
 सुर्खरू इस इश्क में हम हो गये||  'नमन'

No comments:

Post a Comment