Tuesday 15 May 2012

शर्म करो हिन्दू -मुसलमान के नाम क़ी राज नीति करने वालों....

शर्म करो  हिन्दू -मुसलमान के नाम क़ी राज नीति करने वालों....
जिन मुसलमानों को पाकिस्तान प्यारा था वे बटवारे के समय पाकिस्तान चले गये|  जो हिन्दुस्तान में रहे वे हिन्दुस्तान को प्यार करने वाले, जय हिंद  का नारा लगाने वाले मुसलमान हैं|  जो लोग उनकी वतन परस्ती पर शक करते हैं, वे कृपया बताएं क़ी उनके खानदान में कितने अशफाकुल्ला खान, कितने अब्दुल हमीद, कितने डॉ अबुल कलाम आज़ाद या कितने डॉ अब्दुल कलाम हुए हैं| बाबा रामदेव योग गुरु हैं, योग का व्यापार करते हैं, कोई समाज सेवा नहीं करते| इसी व्यापार से उन्होंने लगभग १५०० करोड़ क़ी संपत्ति जमा कर ली है| मुझे उनके  संपत्ति जमा करने पर कोई आपत्ति नहीं है , आपत्ति है उनके बाबा कहलवाए जाने पर| बाबा और योगी संपत्ति  जमा नहीं करते,जन कल्याण करते हैं| जिस महान आत्मा 'पतंजलि' का नाम लेकर ये अपनी दूकान चला रहे हैं, उन्होंने अपने जीवन काल में कितनी संपत्ति अर्जित क़ी थी , कृपया बाबा रामदेव एवं उनके शिष्य अवश्य मेरा ज्ञान वर्धन करें| साथ ही बाबा के कितने पूर्वजो , दादा- परदादा इत्यादि ने देश के लिए अपनी जां दी या स्वतंत्रता आन्दोलन में जेलों में रहे इसका लेखा जोखा कृपया  दें और तब मुसलमानों  एवं अन्य पर अंगुली उठायें | वे लोग जिन्होंने या जिनके परिवार वालों ने कभी देश के लिए बलिदान नहीं दिए उन्हें देश भक्ति पर बोलने का कोई हक़ नहीं| जिन अमर शहीदों (भगत सिंग, सुबाषचन्द्र बोस , चन्द्रसेखर आजाद इत्यादि )का नाम लेकर ये वतन परस्ती क़ी बात करते हैं उन्होंने कभी हिन्दू मुसलमान में अंतर नहीं किया|  शहीदे आज़म भगत सिंह के कितने ही आन्दोलनकारी मित्र मुसलमान थे|  आज़ाद हिंद फ़ौज में कितने मुसलमानों ने सुबाष बाबू के साथ आज़ाद भारत क़ी लड़ाई लड़ी उसकी लिस्ट जरा बाबा रामदेव एवं उनके शिष्य देखें फिर बात करें.....    'नमन' 

No comments:

Post a Comment