Thursday 23 February 2012

हम बोलेगा तो बोलोगे क़ी बोलता है!!

हम बोलेगा तो बोलोगे क़ी बोलता है!!

आज कल हर ऐरा गैरा- नत्थू खैरा बोले जा रहा है, बकवास किये जा रहा है |  अब प्रजातंत्र है , बोलने पर कुछ पाबन्दी तो है नहीं, तो सोचा मैं भी कुछ बोलते चलूँ|  महाराष्ट्र क़ी एक राज्य स्तरीय पार्टी के राष्ट्रीय नेता ने अभी अभी संपन्न हुए महानगरपालिका और जिला परिषद् चुनाओं के दरम्यान कहा क़ी उत्तर प्रदेश के चुनाव में अगर कांग्रेस हारती है तो उसके लिए राहुल गाँधी जिम्मेदार होंगे|


 अब ये महोदय कितनी बार राहुल और सोनिया गाँधी का  इम्तिहान लेंगे | सोनिया गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के बाद ये उनकी परीक्षा लेने के लिये कांग्रेस छोड़ कर बाहर चले गये  |  उसके बाद सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में  कांग्रेस महाराष्ट्र में तीन और केंद्र में दो बार चुनाव जीत कर सरकार बना चुकी है पर इन्हें अपनी आँखों और कानो पर विश्वास नहीं हो रहा है और ए इम्तिहान लेने की मुद्रा में अटके हुए हैं|

ऐसे ही राज्यसभा के एक पूर्व सांसद ने आज हिंदी के एक  मशहूर अखबार क़ी डाल पर बैठ कर गुटर- गूं  क़ी है कि
कांग्रेस पार्टी दिशा हीन हो गयी है और राहुल गाँधी के तौर तरीकों ने उनकी छबि धूमिल की है| अब बोलने की आज़ादी 
है सो बोल रहे हैं... जैसे पाकिस्तान में मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर जाकर लालकृष्ण अडवानी जी बोल पड़े
थे की जिन्ना सेकुलर थे| उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आकाओं को  महात्मा गाँधी कम्युनल दिखाई देते हैं| 
बी.जे. पी. के एक सांसद ने अभी पिछले ही वर्षों एयरपोर्ट पर अपने किसी मित्र की पत्नी को अपनी पत्नी घोषित
कर दिया| बोलना था सो बोल गाये | छत्तीसगढ़ के एक नेता जो इसी पार्टी के हैं एक बार कैमरे के सामने बोल 
उठे-  ' पैसा तूं खुदा तो नहीं पर खुदा से कुछ कम भी नहीं |'  गनीमत है रामचन्द्र भगवान् का नाम नहीं लिया |
एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष रक्षा मंत्री के घर पैसे लेते पाई गयी पर कोई कुछ नहीं बोला|  तहलका वाले जादा 
बोलते पाए गये तो उनके साथ क्या हुआ हम नहीं बोलेंगे| क्यों की अगर हम जियादा बोले तो आप कहेंगे की बोलता 
है | वैसे एक हिंदूवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुप चाप पैसे थामते हुए पाए गये थे , तब भी मैं कुछ नहीं बोला था|  
और तो और जब गुजरात के दंगों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ कलाम अहमदाबाद गये तो बी.जे.पी. नेता उनके 
खिलाफ बोलने में भी बाज़ नहीं आये|  ये नेता रक्षा मंत्रालय के ताबूत घोटाले की पोल खुल जाने पर CAG के खिलाफ 
बड़े मधुर शब्दों में बोलते पाए गये थे|   
अब आप कितने भी परेशान हों...
    'हम आईने हैं दिखायेंगे दाग चेहरों के 
      जिसे खराब लगे सामने से हट जाए||'
पर एक बात है, ये सब चाहे कुछ भी बोलें पर दिग्गी राजा को बोलते देख कर खिसिया जाते हैं|  
अब एक हैं उत्तर प्रदेश की माया , मायावती ज़ी| भारतीय जनता पार्टी की बहन ज़ी हैं, सो उत्तर प्रदेश की अधोगति 
के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराती हैं| अब इन्हें कौन समझाए की अगर कांग्रेस दोषी नहीं होती तो क्या आप 
आज सत्ता सुख़ भोग कर विश्व की आठवीं सबसे धनी महिला बन पाती|  १९४७ से आज  तक उत्तर प्रदेश में  ३२ बार
मंत्रिमंडल बने, उनमे १६ बार कांग्रेस और १६ बार गैर कांग्रेसी मुख्य मंत्रियों ने शपथ ली| गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने 
उत्तर प्रदेश का कितना विकास किया ?  बहन मायावती ज़ी से नम्र निवेदन है की कृपया इतिहास के विद्यार्थियों को 
अवश्य बताएं ताकि उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि हो  |
                          ' मुझको भी सच की है बुरी आदत , इस खता पर सजा न पावूं कहीं 
                           और पत्थर  दिलों की नगरी में , मैं भी पत्थर का बन न जावूँ कहीं||

राजनीति के इस हमाम  में सब नंगे हैं| जिनके  पास  सत्ता की चाभी है वे उसका दुरूपयोग कर रहे हैं और 
जो सत्ता से बाहर हैं इस लिए चिल्ला रहे हैं कि उनका हिस्सा उन्हें नहीं मिल रहा है|
बोलते बोलते मैं थक गया हूँ शेष फिर कभी फुर्सत में......
                                                                                         'नमन'

No comments:

Post a Comment