Friday 3 February 2012

ANWARAT

नहीं हूँ मैं उनके साथ 
जो सफल हैं
न ही उनके साथ 
जो असफल हैं
मैं खड़ा हूँ उनके साथ 
जो हैं संघर्षरत 
सृजनरत
अनवरत......

जो सफल हैं 
उन्हें शुभाकांक्षा
जो असफल हैं 
उनके लिए संवेदना
और  
जो संघर्षरत हैं 
उनके लिए प्रयत्न 
सतत 
अनवरत......

नहीं सरोकार है 
मेरा उनसे 
जो हैं शीर्ष पर
सिर्फ करुणा है उनके लिए 
जो हार मान बैठे हैं
मैं उपलब्ध हूँ 
उन्हें और सिर्फ उन्हें 
जो कर रहे हैं 
शीर्ष पर पहुंचने की कसरत 
अनवरत.........
                            'नमन' .

1 comment:

  1. नहीं हूँ मैं उनके साथ
    जो सफल हैं
    न ही उनके साथ
    जो असफल हैं
    मैं खड़ा हूँ उनके साथ
    जो हैं संघर्षरत
    सृजनरत
    अनवरत......

    बहुत सुन्दर, आप लिखते रहिये अनवरत अनवरत अनवरत.......बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete