Thursday 7 November 2013

आरएसएस के रिमोट से संचालित गुजरात के नवाब मोदी जी ने पिछले दिनों कहा की कांग्रेस ने अपने 60 साल के राज्य मे कुछ नहीं किया, अब मुझे 60 महीने दीजिये। 
आईये देखें कुछ तथ्य-----

• जो भारत पंडित नेहरू को 1947 मे मिला था , उसका 1947 का सालाना बजट था मात्र 294 करोड़ रुपये।
• आज 2013 मे भारत का सालाना बजेट है 16लाख 65 हज़ार करोड़ रुपये।
• आज भारत विश्व के सबसे अधिक विदेशी मुद्रा के भंडार वाले 10 देशों मे एक है।
• आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार हम पर राज्य करने वाले इंग्लैंड और जर्मनी के विदेश मुद्रा भंडार से कहीं जादा है।
• 1947 मे जब भारत की जनसंख्या मात्र 33करोड़ थी, भारत अपनी खाद्यान्न जरूरत का आधा भी पैदा नहीं करता था।
• 1975 मे हमारी जनसंख्या 67 करोड़ होते होते हम खाद्यान्न के मामले मे आत्म निर्भर हो गए।
• 1947 मे 90% कपड़ा आयात होता था।
• 1980 आते आते हम कपड़े के निर्यातक हो गए।
• आज 125 करोड़ जनसंख्या के बावजूद हम खाद्यान्न और कपड़े का निर्यात कर रहे हैं।
• 1950 के दशक तक 1 गाँव मे मुश्किल से एकाध सायकल होती थी।
• आज कई कई ट्रैक्टर, कई कई कार और जीप के साथ कई दर्जन मोटर सायकल हर गाँव मे मिलेगी।
• आज हमारे आउद्योगिक घरानो की कंपनियाँ पूरे विश्व के 150 से अधिक देशों मे हैं।
• हम 1974 मे परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बने।
• हम आज उपग्रह छोड़ने की छमता वाले कुल 4 देशों मे एक हैं। कितना प्रगति गिनाऊँ आपको..... ये नेहरू की ही दूर दृष्टि है।
• हमने 1960 मे गोवा जीता, 1975 मे सिक्किम को देश मे मिलाया।
• हमने 1971 मे पाकिस्तान के दो टुकड़े किए।
• और तो और मेरे भाई जरा गणित तो ठीक रखो, जोड़ो- मोरारजी भाई ने कितना राज्य किया? चरण सिंह ने कितना? वीपी सिंह ने कितना? चंद्रसेखर ने कितना ? देवेगौड़ा ने कितना ? गुजराल ने कितना ?
• इन 6 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल को वे भूल गए और सिर्फ बीजेपी और बाजपेयी का लगभग 6 साल का कार्यकाल इन्हे याद रहा।बाकी को ये समझते हैं की कांग्रेस का ही राज्य था।
• ऐसे ही हिसाब करते रहे तो मोदी जी देश का बंटाधार कर देंगे।
• कभी कहते हैं, सोनिया गांधी के इलाज़ पर केंद्र सरकार का 1800करोड़ खर्च हुआ।
• कभी कहते हैं, गुजरात मे 24 घंटे बिजली है और फिर लालटेन बांटते हैं। गुजरात मे आज भी 15लाख घरों मे बिजली नहीं है।
• कभी कहते हैं तक्षशिला विश्वविद्यालय पाटिलीपुत्र मे था।
• कभी कहते हैं, सिकंदर गंगा के किनारे तक पहुँच गया था।
• कभी कहते हैं, गुजरात मे कोई कुपोषित नहीं है।
• कभी कहते हैं, पंडित नेहरू सरदार पटेल की अन्त्येष्टि मे शामिल नहीं थे।
• कभी कहते है, देश का गुजरात बना दूंगा। (इनके 13 साल के शासन के बावजूद आज गुजरात मे 25-25 हजार रु मे गरीब अपनी बेटियाँ बेचने को मजबूर हैं।)
• कहते हैं पाकिस्तान को सबक सिखाएँगे। करगील मे जब पाकिस्तानी घुस आए थे तो केंद्र मे बीजेपी सरकार थी।
• जब संसद पर आतंकवादी हमला हुआ तो केंद्र मे बीजेपी सरकार थी।
• जब अक्षरधाम मंदिर पर हमला हुआ तो गुजरात मे मोदीजी ही मुख्यमंत्री थे।
• जब आतंकवादी अमृतसर मे उतारा हुआ हवाई जहाज कंधहार ले गए तो केंद्र मे बीजेपी की ही सरकार थी।
• जब केंद्र सरकार मे विदेश मंत्री जसवंत सिंह 900करोड़ के साथ 3 खूंखार आतंकवादियों को कंधहार छोड़ने खुद गए थे तो बीजेपी की ही सरकार थी।(इन्ही आतंकवादियों ने बाद मे मुंबई हमले की साजिश रची)
• मुंबई पर आतंकवादी हमले और सैकड़ों लोगों की हत्या की जिम्मेदार बीजेपी भी है। अगर बीजेपी ने इन आतंकवादियों को न छोड़ा होता तो मुंबई पर आतंकवादी हमला न होता।

लगता है दूर और नजदीक, दोनों की निगाह खराब है जनाब की।
'नम
न'

No comments:

Post a Comment