Thursday 2 May 2013

DAAMAN



                          ======दामन==========



मुझे हर बात पर लड़ना नहीं अच्छा लगता 
क्या करूँ उससे बिछड़ना नहीं अच्छा लगता।

दिल तो कहता है की मैं थाम लूँ दामन उसका  
मगर उसका ये अकड़ना नहीं अच्छा लगता।

आज के बच्चे बुजुर्गों से कहीं बेहतर  हैं 
उन्हें  बे-वक्त झगड़ना नहीं अच्छा लगता।

ये सियासतदाँ सब के सब बड़े पत्थर दिल हैं 
इन्हें दिलों का धड़कना नहीं अच्छा लगता।

इश्क पर सरकार ने पहरे बिठा दिए हैं 'नमन'
उन्हें नज़रों का लड़ना नहीं अच्छा लगता।
                                                 'नमन'



No comments:

Post a Comment