Wednesday 28 November 2012

भा.ज.पा. और आतंकवाद


              भा.ज.पा. और आतंकवाद 

अक्सर कांग्रेस पार्टी पर बी जे पी एवं अन्य राजनैतिक दल यह आरोप लगाते हैं की  कांग्रेस आतंकवादियों को गोद में बैठा कर दूध पिलाती है?
स्वतंत्रता से आज तक कांग्रेस के ६ प्रधानमन्त्री (1- पंडित जवाहरलाल  नेहरु, 2- श्री लालबहादुर 
शास्त्री, 3- श्रीमती इंदिरा गाँधी, 4-श्री राजीव गाँधी, 5- श्री पी .वी .नरसिम्हाराव और 6- सरदार मनमोहन सिंग) और विपक्ष के ७ प्रधानमन्त्री  ( 1- श्री मोरारजी देसाई 2- श्री चरण सिंह 3- श्री वी .पी . सिंह 4- श्री चंद्रशेखर 5- श्री देवेगौडा 6- श्री गुजराल और 7- श्री अटल बिहारी बाजपेयी )  हुए..

* बी.जे.पी. और तीसरे मोर्चे के ७ गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने कितने आतंकवादियों को  फांसी दी? 

*  बी.जे.पी. के शासनकाल में इन्होने कितने आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा?

बी.जे.पी. के शासनकाल में सबसे ज्यादा आतंकवादी घटनाएँ हुयी। आतंकवादी संसद भवन तक पंहुच गए। विमान का अपहरण हुआ। गुजरात अक्षय धाम पर आक्रमण हुआ। 

* श्री अडवानी सबसे अक्षम गृह मंत्री साबित हुए।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री मोदी  अक्षय धाम पर हमले को नहीं रोक पाए और पाकिस्तान में घुस कर लड़ने की डींग हांकते है।

* कसाब को फांसी देने के बाद जो लोग तुरंत अफज़ल गुरु को फांसी देने की बात करते हैं,  क्या उन्होंने कभी राजीव गाँधी के हत्यारों और पंजाब के स्व.मुख्यमंत्री बेंत सिंग के हत्यारों की फांसी की मांग की? ए दोनों नेता भी आतंकवाद के शिकार हुए।  इन सभी आतंकवादियों की दया याचिका महामहिम राष्ट्रपति के पास प्रलंबित हैं।

 *  वी.पी.सिंह के प्रधानमंत्री काल में कश्मीर के खूंखार आतंकवादी जेल से रिहा किये गये..

* अटल विहारी बाजपेयी के शासन में 3 विदेशी आतंकवादियों, 1- मौलाना मसूद अजहर, 2- मुस्ताक अहमद ज़रगर और 3- अहमद उमर शेख  को जेल से रिहा कर स-सम्मान सैकड़ों करोड़  रुपये के साथ उनके  घर पहुंचाया गया .. तबसे वे आतंकवादी भारत में दर्जनों आतंकवादी कृत्य कर चुके हैं और उनके  इन आतंकवादी हमलों में सैकड़ों सैनिक और सैकड़ो निरपराध भारतीय मारे जा चुके हैं। मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले में भी इन आतंकवादियों की भूमिका बताई जाती है।

प्रश्न - क्या भा ज पा  इन आतंकवादियों द्वारा की जा रही हत्याओ के लिए  जवाबदार नहीं है .....?

प्रश्न -   कांग्रेस शासन में कितने आतंकवादी जेल से छोड़े गये..........? 





No comments:

Post a Comment